झारखंडदुनियादेशभाजपा किसान मोर्चाराज्यसाहिबगंज

बजरंगी यादव ने अग्नि पीड़ितों के बीच बांटा राहत सामग्री

Sahibganj Jharkhand

बजरंगी यादव ने अग्नि पीड़ितों के बीच बांटा राहत सामग्री

 

साहिबगंज:- भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव की ओर से शुक्रवार को भाजपा नेता पंकज घोष और कृष्णा शर्मा ने संयुक्त रूप से उधवा प्रखंड के कटहलबाड़ी गांव पहुंचकर अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान भाजपा नेता पंकज घोष और कृष्णा शर्मा ने अग्नि पीड़ित

परिवारों से घटना के बारे जानकारी ली। उन्होंने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव निजी

कार्य से क्षेत्र से बाहर है, जिसके कारण वे घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाएं है। उन्होंने अपने स्तर से अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच

राहत सामग्री उपलब्ध कराया है। वहीं भाजपा नेता पंकज घोष और कृष्णा शर्मा ने पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री के रूप में चावल, दाल, वस्त्र तथा नगदी आदि समान वितरण किया। वहीं पंकज घोष ने घटना को लेकर दुःख व्यक्त किया तथा आगे भी हर संभव मदद का भरोसा दिया। मौके पर आपदा मित्र जय कुमार मंडल, संदीप घोष, ध्रुव मंडल, विफल घोष सहित अन्य मौजूद थे। ब्यूरो रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!