झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) संगठन मजबूती आंदोलन की रणनीति को लेकर बैठक हुई
Sahibganj Jharkhand

झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) संगठन मजबूती आंदोलन की रणनीति को लेकर बैठक हुई
साहिबगंज। मछुआ सोसाइटी में झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) जिला अध्यक्ष मिथुन कुमार यादव की अध्यक्षता हुई और संगठन मजबूती आंदोलन की रणनीति को लेकर बैठक हुई।
केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव जी के द्वारा जिले में संगठन की मजबूती सदस्यता अभियान पंचायत समिति गठन को लेकर समीक्षा की गई.। बैठक में केंद्र महामंत्री राजकुमार यादव ने कहा कि पुनः आगामी दिनांक 10 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक पंचायत समिति गठन होगी.।
14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर झारखंड मजदूर संघ (प्रजा०) कार्यकर्ता द्वारा जिला मुख्यालय में मूर्ति में माल्यार्पण करेंगे, राजमहल अनुमंडल में भी जिला की बैठक में सर्व समिति से प्रस्ताव पारित किया गया की मनरेगा योजना में मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी 272 रू दे रही है जो बहुत ही कम है इसे बढ़ाकर दोगुनी किया जाए, प्राइवेट स्कूल में री एडमिशन के नाम पर लूट खसोट बंद हो, निजी स्वास्थ्य क्लीनिक के द्वारा मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलती है जिसका संघ पुरजोर विरोध करती है.।
मौके पर फूल कुमारी देवी, रविकांत ठाकुर , मोहम्मद इमाम विश्वास, मोहम्मद जावेद अख्तर, मिथुन राजवंशी, जीवन घोष, विश्वजीत मंडल, मिथुन घोष, मरंग शरण ,राजेंद्र कुमार मंडल , सोबिनाथ महतो ,छोटा बबलू पहाड़िया, मेसा पहाड़िया मोजम अली,जितेन रजक, दिव्या हंसदा, सुहागिनी हेंब्रम , बिटी मुर्मू ,शांति मुर्मू ,राम सोरेन इत्यादि.।