Jharkhand sarkarझारखंडझारखंड सरकारटॉप न्यूज़दुनियादेशराजनीतिराज्य

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरहुल पर्व पर की पूजा-अर्चना, झारखंड में अब दो दिन की छुट्टी

Sahibganj Jharkhand

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर सरना स्थल, सिरमटोली, रांची में आयोजित पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास, सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

 

झारखंड के लोगों के लिए इस सरहुल पर्व पर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब सरहुल के अवसर पर झारखंड में दो दिन की सरकारी छुट्टी होगी। पहले एक दिन की छुट्टी मिलती थी, लेकिन अब इसे दो दिवसीय राजकीय अवकाश के रूप में घोषित किया गया है।

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा:”पिछले कई वर्षों से सरहुल के अवसर पर दो दिन की राजकीय छुट्टी की मांग उठ रही थी। आदिवासी समाज के इस महा पावन पर्व के महत्व को देखते हुए, मैंने इस वर्ष से दो दिन का राजकीय अवकाश घोषित किया है। झारखंड की संस्कृति एवं परंपराओं की गौरवशाली धरोहर को हम सहेजते आए हैं और सदैव सहेजेंगे।”

 

सरहुल झारखंड का प्रमुख पर्व है, जिसे आदिवासी समाज प्रकृति पूजा के रूप में मनाता है। दो दिन की छुट्टी मिलने से अब लोग इसे और धूमधाम से मना सकेंगे। इस फैसले से आदिवासी समाज में खुशी की लहर है और इसे झारखंड की संस्कृति व परंपरा को सहेजने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!