E-Paperhttps://khabarsuperfast.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifJharkhand sarkarUncategorizedझारखंडझारखंड सरकारटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशदेश भक्तिनगर निकाय चुनावभारतराजनीतिराज्यसाहिबगंज नगर निकाय चुनाव

वार्ड पार्षद पद के लिए विजय कुमार यादव ने किया नामांकन

Sahibganj Jharkhand

वार्ड पार्षद पद के लिए विजय कुमार यादव ने किया नामांकन

साहिबगंज। नगर निकाय चुनाव के तहत नामांकन के अंतिम दिन जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज रही। अध्यक्ष पद से लेकर विभिन्न वार्डों के प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसी क्रम में वार्ड संख्या 15 से वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवार विजय कुमार यादव ने अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर निर्वाची पदाधिकारी बासुकीनाथ टुडू के समक्ष अपने पांच प्रस्तावकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन के उपरांत विजय कुमार यादव ने कहा कि वार्ड का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, सड़क सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड की जिम्मेदारी पूरी पारदर्शिता के साथ निभाएंगे।
नामांकन के दौरान उनके समर्थकों की बड़ी संख्या मौजूद रही, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

ब्यूरो रिपोर्ट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!