E-Paperhttps://khabarsuperfast.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifJharkhand sarkarUncategorizedउपायुक्त साहिबगंजकेंद्र सरकारझारखंडझारखंड प्रदेश यादव महासभाझारखंड सरकारटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशनरेंद्र मोदी प्रधानपंत्री भारतबजरंगी प्रसाद यादवभारतयादव महासभायुवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़साहिबगंजस्वास्थ्य विभागहेमंत सोरेन मुख्यमंत्री झारखंड

साहिबगंज में नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर, 350 मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित

सेवा ही मेरा धर्म; गरीबों की आंखों में रोशनी लौटाना ही मेरा संकल्प : बजरंगी यादव

सेवा ही मेरा धर्म; गरीबों की आंखों में रोशनी लौटाना ही मेरा संकल्प : बजरंगी यादव

साहिबगंज में नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर, 350 मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित

 

साहिबगंज:- सेवा, संवेदना और संकल्प का अद्भुत संगम बुधवार को भरतिया कॉलोनी स्थित अयोध्या धाम परिसर में देखने को मिला, जहां जिले के लोकप्रिय नेता एवं समाजसेवी बजरंगी प्रसाद यादव की पहल पर नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने पहुंचकर आंखों की जांच कराई। जांच के उपरांत मोतियाबिंद से पीड़ित करीब 350 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।

चिन्हित सभी मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन साहिबगंज स्थित दीप आई हॉस्पिटल में किया जाएगा। मरीजों के आने-जाने, रहने एवं भोजन की संपूर्ण व्यवस्था भी निःशुल्क की गई है। शिविर का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सह पश्चिम बंगाल चुनाव प्रभारी समाजसेवी बजरंगी प्रसाद यादव, शहर के गणमान्य चंदेश्वर सिन्हा उर्फ बोधि सिन्हा, दीप आई हॉस्पिटल के निदेशक डॉ कुलदीप कुमार एवं नेत्र सर्जन डॉ सुजाता विश्वास की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम प्रभारी राजेश यादव ने अतिथियों का स्वागत किया, वहीं मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि सेवा कार्यों से उन्हें आत्मिक सुकून मिलता है। आंखों की बीमारी का दर्द उन्होंने स्वयं झेला है, इसलिए वे चाहते हैं कि कोई भी गरीब व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण इलाज से वंचित न रहे। उन्होंने अपील की कि मोतियाबिंद से पीड़ित जरूरतमंद लोग आगे आकर इस शिविर का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि साहिबगंज और राजमहल में प्रत्येक बुधवार को ऐसे शिविर लगाकर मरीजों को चिन्हित किया जाएगा और उनका नि:शुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा।

मौके पर दीप आई हॉस्पिटल के निदेशक डॉ कुलदीप कुमार ने बताया कि वे पिछले कई दशकों से नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा सेवा से जुड़े हैं। अब तक ढाई लाख से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं दस लाख से अधिक लोगों की आंखों की जांच कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक सेवा पहुंचाना उनका उद्देश्य रहा है और इस शिविर के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा का अवसर मिला है।

बजरंगी प्रसाद यादव ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष सितंबर माह में उनके प्रयास से दो हजार से अधिक लोगों के बीच नि:शुल्क चश्मा वितरण किया गया था, जिससे हजारों लोगों की जिंदगी में रोशनी लौटी। आयोजकों ने आमजन से अपील की कि इस जनसेवा की जानकारी अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचाएं, ताकि गरीब और असहाय लोगों की आंखों में फिर से उजाला लौट सके।

ब्यूरो रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!