Uncategorized

सिविल सर्जन द्वारा देेर रात्रि सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

Sahibganj Jharkhand

सिविल सर्जन द्वारा देेर रात्रि सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

 

साहिबगंज सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने बीती रात सदर अस्पताल साहिबगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर, विभिन्न वार्डों और विशेष नवजात देखभाल इकाई (SNCU) का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि:

🔹 अस्पताल परिसर में पुराने IEC सामग्रियों को तत्काल हटाया जाए।

 

🔹 ड्रेसिंग रूम एवं IPD वार्ड की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।

 

🔹 अस्पताल के पिछे (Backyard) में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था (लाइट) की व्यवस्था की जाए।

 

🔹 SNCU में ट्रांसपोर्ट इन्क्यूबेटर मशीन की स्थिति के बारे में स्टाफ से जानकारी ली गई।

 

सिविल सर्जन ने SNCU में चल रही गतिविधियों की गहन समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिया कि MUSQAN प्रमाणन हेतु निर्धारित सभी मापदंडों की पूर्णता तत्काल सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं की देखभाल सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी चिन्हित कमियों को शीघ्र दूर किया जाए।

 

इसके अतिरिक्त उन्होने स्टेपडाउन वार्ड का भी निरीक्षण किया गया। सिविल सर्जन ने वार्ड की स्वच्छता, बेड की स्थिति, माताओं एवं नवजातों को दी जा रही सुविधाओं की जांच की।

 

उन्होंने प्रभारी डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ को निर्देशित किया कि:

 

🔸 संक्रमण नियंत्रण के सभी मानकों का पालन हो।

 

🔸 रिकॉर्ड संधारण व्यवस्थित हो।

 

🔸 देखभाल की गुणवत्ता में कोई कमी न हो।

 

उन्होंने दोहराया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार जिला स्वास्थ्य विभाग की

सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!