प्रदेश कांग्रेस नेता आशीष सिन्हा ने जनता की समस्या को सुना।
Dhanbad Jharkhand

प्रदेश कांग्रेस नेता आशीष सिन्हा ने जनता की समस्या को सुना।
धनबाद:- कांग्रेस नेता आशीष सिन्हा ने रविवार को केंदुआडीह आवास के समीप जनता की समस्याओं को सुना। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्वास्थ्य विभाग प्रदेश सचिव सह अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस प्रदेश सचिव व जवाहर बाल मंच प्रदेश कोऑर्डिनेटर सह गोविंदपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी पर्यवेक्षक श्री आशीष सिन्हा ने झारखंड सरकार की योजनाओं को जनता को बताया एवं मैया सम्मान योजना या विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन के बारे लोगो जागरूक किया एवं मैया सम्मान योजना की राशि कुछ महीनो से महिलाओं को नहीं मिला तो श्री सिन्हा ने सभी को आश्वासन दिया कि आधार से लिंक करवाए, तभी सरकार की राशि आपके खाते में जाएगी। मौके पर रवि शर्मा, दिनेश सिंह, प्रदीप यादव, सोनी देवी, संतोष यादव, डोली देवी, रविंद्र यादव, सिंधु देवी, खुशबू देवी, पंकज यादव, रंजू देवी, बबली देवी, चंदन कुमार , सुनील कुमार, विशाल राउत,जितेंदर रविदास आदि मौजूद थे।
ब्यूरो रिपोर्ट