मॉडल कॉलेज राजमहल में स्नातक नामांकन प्रक्रिया आरंभ
Sahibganj Jharkhand

मॉडल कॉलेज राजमहल में स्नातक नामांकन प्रक्रिया आरंभ
साहिबगंज:- मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज (सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका की अंगीभूत इकाई) में शैक्षणिक सत्र 2025–29 के लिए स्नातक स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया विधिवत रूप से आरंभ हो गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं संबंधित संकायों एवं विषयों में प्रवेश हेतु निर्धारित समयावधि में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
कला संकाय के अंतर्गत निम्नलिखित विषयों में प्रवेश उपलब्ध हैं:
हिंदी
अंग्रेज़ी
अर्थशास्त्र
राजनीति विज्ञान
इतिहास
समाजशास्त्र
मनोविज्ञान
विज्ञान संकाय में निम्न विषयों में नामांकन हो रहा है:
भू विज्ञान
भौतिकी
रसायन
गणित
जंतु विज्ञान
वनस्पति शास्त्र
वाणिज्य संकाय में भी नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है।
उक्त प्रमुख विषयों के अतिरिक्त, वैकल्पिक (माइनर) विषयों के रूप में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) एवं पर्यावरण अध्ययन (EVS) की भी अध्ययन सुविधा उपलब्ध है।
कॉलेज प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों से यह अपील की गई है कि वे समयबद्ध तरीके से आवेदन करें, जिससे वे अपनी इच्छानुसार विषय में प्रवेश प्राप्त कर सकें। मॉडल कॉलेज राजमहल गुणवत्ता आधारित उच्च शिक्षा प्रदान करने हेतु सतत प्रयासरत है तथा यह नामांकन प्रक्रिया विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। साथ ही कंप्यूटर की शिक्षा दी जाएगी।
नामांकन की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन “चांसलर पोर्टल” के माध्यम से संचालित की जा रही है। इच्छुक छात्र छात्राओं अधिक जानकारी हेतु कॉलेज प्रशासन से सीधे संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, छात्र छात्राओं के मदद हेतु हेल्प डेस्क के माध्यम से कॉलेज ऑफिस परिसर में भी नामांकन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
इस संबंध में औपचारिक जानकारी डॉ. रणजीत कुमार सिंह, प्राचार्य, मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज द्वारा प्रदान की गई।
ब्यूरो रिपोर्ट