Jharkhand sarkarउपायुक्त साहिबगंजकेंद्र सरकारखेलखेल विभाग झारखंड सरकारझारखंडझारखंड सरकारटॉप न्यूज़दुनियादेशराज्यसाहिबगंजसाहिबगंज जिला प्रशासन

योगेश यादव बने झारखंड एथलेटिक्स टीम के प्रशिक्षक, खेलो इंडिया यूथ गेम्स में निभाएंगे अहम भूमिका

Sahibganj Jharkhand

योगेश यादव बने झारखंड एथलेटिक्स टीम के प्रशिक्षक, खेलो इंडिया यूथ गेम्स में निभाएंगे अहम भूमिका

 

साहिबगंज जिले के लिए एक गर्व का क्षण है, जब वर्ल्ड एथलेटिक्स लेवल-2 प्रशिक्षक योगेश यादव को खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर-18 के लिए झारखंड राज्य एथलेटिक्स टीम का प्रशिक्षक मनोनीत किया गया है। इस सम्मानित भूमिका के लिए वे शुक्रवार को पटना के लिए रवाना हुए। उनकी इस उपलब्धि पर उपायुक्त हेमंत सती समेत जिलेवासियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं।

 

भारत सरकार के खेल एवं युवा मामले मंत्रालय द्वारा बिहार में 4 से 15 मई तक आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत एथलेटिक्स स्पर्धा 11 से 14 मई तक कंकड़बाग स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटना में आयोजित की जा रही है। इसी प्रतियोगिता में योगेश यादव झारखंड टीम का नेतृत्व करेंगे।

 

ज्ञात हो कि श्री यादव वर्तमान में सिदो कान्हु स्टेडियम, साहेबगंज में संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। उनकी कार्यकुशलता, अनुभव और समर्पण को देखते हुए खेल निदेशालय, झारखंड, रांची द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

श्री यादव के नेतृत्व में झारखंड राज्य की ओर से अंतरराष्ट्रीय एथलीट साकेत मिंज, अफरोज अहमद समेत कुल 9 एथलीट प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

 

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी पंकज कुमार झा, जे.ए.ए सदस्य राजेश यादव, माधव चंद्र घोष, कल्याण श्रीवास्तव सहित जिलेवासियों ने उन्हें शुभकामनाएँ और बधाई दी।

 

जिला प्रशासन और खेल प्रेमियों को श्री यादव से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है, जिससे झारखंड को गौरव प्राप्त हो सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!