
वीर कुंवर सिंह की 169वा विजयोत्सव समारोह मनाया गया
साहिबगंज। शहर के टाउन हॉल परिसर में बुधवार को वीर कुंवर सिंह मंच , साहिबगंज की ओर से बाबू वीर कुंवर सिंह की 169 वा विजयोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि नगर परिषद प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह सहित डॉ विजय कुमार, संयोजक राजेश्व सिंह डॉ सुमित कुमार, गणेश तिवारी, चंदेश्वरी सिन्हा अध्यक्ष डॉ रणजीत कुमार सिंह सचिव संतोष सिंह जय प्रकाश सिन्हा अनवर अली अन्य ने प्रतिमा पर माल्यार्पण करके व दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वही उन्होंने कहा कि अस्सी वर्षों की हड्डी में जागा जोश पुराना था। सब कहते हैं कुंवर सिंह भी बड़ा वीर मर्दाना था। उदारता साहस व शौर्य के परम प्रतीक, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महायोद्धा राष्ट्र के शान बाबु वीर कुंवर सिंह थे। वही कार्यक्रम में मंच के सदस्यों व स्कूल कॉलेज के छात्रों ने वीर कुंवर सिंह के जीवनी के बारे में बताया। वही जम्मू कश्मीर पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी शब्दों में निंदा किया और घायल लोगों के अच्छे स्वास्थ्य व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्राथना किए। मौके पर मंच के नरेश सिंह , जवाहर सिंह, ललन सिंह, बच्चन सिंह, मदन सिंह , अनिल सिंह, अरविंद सिंह , अनूप कुमार सिंह, रंजन सिंह, मुकेश सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, मदन सिंह, बच्चन सिंह , आफताब आलम, मुनीम पांडे, तीनपहाड़ काजी गांव के प्रवीर सिंह, राजा सिंह , बिट्टू सिंह , छात्रा सुप्रिया सहित दर्जनों वीर कुंवर सिंह मंच के सदस्य अन्य थे।
ब्यूरो रिपोर्ट