
साहिबगंज: सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर तिर्की ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि बीते दिनों 31 मार्च 2025 की सुबह 8 बजे सुचना मिली थी कि बोरियो थाना क्षेत्र अन्तर्गत मोतीपहाड़ी गाँव में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। जहां उक्त सूचना के आलोक में सनहा दर्ज करते हुए वरीय पदाधिकारी को सूचना देते हुए घटना स्थल पर पहुँच कर शव का पहचान कराते हुए उक्त महिला का शव को पोस्टर्माटम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। उधर मृतक महिला के माँ के लिखित आवेदन के आधार पर बोरियो थाना कांड संख्या 25/25 के तहत मामला दर्ज किया गया। जहां कांड के अनुसंधान के कम में कांड के प्राथमिकी अभियुक्त गोडो उर्फ गुड़ो उर्फ जंजा सोरेन उम्र करीब 30 पिता स्व. सिबल उर्फ जोलहा सोरेन घर मोतीपहाड़ी मांझी टोला थाना बोरियो एवं वर्तमान पता मोर्चा नावाडीह, बड़ा बोआरिजोर थाना बोजारीजोर जिला गोड्डा को गिरफतार किया गया। जहां गिरफतार अभियुक्त के द्वारा कारित अपराध को स्वीकार किया गया। अनुसंधान के कम में अभियुक्त का मोबाईल मृत्तिका के घर से बरामद किया किया गया। इस छापामारी दल पुअनि पंकज वर्मा, थाना प्रभारी, बोरियो थाना, पुअनि जियालाल किस्कू, सअनि प्रभाशंकर दुबे,
हव० धर्मेन्द्र मडेया, आ चन्द्र प्रकाश दुबे शामिल थे।