68वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 17 कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सोनू कुमार रवाना
Sahibganj Jharkhand

68वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 17 कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सोनू कुमार रवाना
स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया एवम दिल्ली सरकार द्वारा आगामी 24 से 27 अप्रैल तक नई दिल्ली में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 17 फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खेल विभाग द्वारा फूलों झानो इनडोर स्टेडियम, साहेबगंज में संचालित खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर के प्रशिक्षु सोनू कुमार का चयन 60 किलो वर्ग फ्री स्टाईल कुश्ती हेतु झारखंड टीम में किया गया है ।
सोनू कुमार झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद,रांची द्वारा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खेल गांव, रांची में 14 से 20 अप्रैल तक आयोजित विशेष प्रशिक्षण कैंप में भाग लेने के लिए साहेबगंज से देर रात रवाना हुए।
ज्ञात हो सोनू कुमार ने झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा रांची में संपन्न खेलो झारखंड राज्य स्तरीय 60 किलो वर्ग फ्री स्टाईल कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था । इसी के आधार पर सोनू का चयन झारखंड टीम में किया गया।
उपायुक्त, हेमंत सती ,जिला खेल पदाधिकारी पंकज कुमार झा,जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा नंद झा,जिला ओलंपिक संघ के राजेश यादव, कल्याण श्रीवास्तव,माधव चंद्र घोष,संतोष उर्फ टिंकू, कोच योगेश यादव,अशोक साहनी, नमिता कुमारी , प्रकाश सिंह बादल समेत जिले वासियों ने बेहतर प्रदर्शन हेतु शुभ कामना दी।
ब्यूरो रिपोर्ट