
कांग्रेस संगठन को मजबूत और हर घर तक पहुंचेगी कांग्रेसी विचारधारा: हीरालाल साहा
साहिबगंज: बरहेट प्रखंड कांग्रेस को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रविवार को बरहेट प्रखंड के बरमसिया में प्रखंड उपाध्यक्ष मुक्ताज अंसारी के आवास पर प्रखंड अध्यक्ष तैमूर अंसारी के अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव सह प्रखंड पर्यवेक्षक हीरालाल साहा उपस्थित थे।
बैठक में नव नियुक्त प्रखंड पर्यवेक्षक हीरालाल साह ने ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस पार्टी महागठबंधन सरकार का हिस्सा है और राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के साथ मिलकर काम करने और सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
हीरालाल साह ने प्रखंड और पंचायत पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई निर्देश दिए। उन्होंने बूथ कमेटियों का गठन करने और प्रत्येक बूथ से एक बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने का निर्देश दिया ताकि बूथ लिस्ट की निगरानी की जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की जीत की तरह ही संगठन को मजबूत बनाने और राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करने का आग्रह किया। पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अख्तर अंसारी दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अफजाल अंसारी उत्तरी मंडल अध्यक्ष हरधनतुरी प्रखंड उपाध्यक्ष जयदेव रजवार मो रागीब आलम, करुण केवट खोगेन दास राजू राय कलाम मोमिन अंसारअलाउद्दीन मोमिन इस्माइल मोमिन मुखलाल मोमिन दौलत मोमिन जाहिर मोमिन सुल्तान अंसारी दौलत अंसारी
अफ़जुद्दीन अंसारी सिकंदर मोमिन
हसन अंसारी और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट