चैत्र नवरात्र को लेकर दुर्गा मंदिर से 1101 कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई
Sahibganj Jharkhand L

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी यादव हुए शामिल
साहिबगंज जिले के राजमहल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मंगलहाट स्थित दुर्गा मंदिर से चैत नवरात्र को लेकर सार्वजनिक चैती दुर्गा पूजा समिति मंगलहाट की ओर रविवार को 1101 कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।जिससे मुख्य रुप से भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सह समाजसेवी बजरंगी यादव,जिप सदस्य प्रतिनिधि सह भाजपा नेता राजेश मंडल,भाजपा युवा नेता पंकज घोष,पूजा समिति के अध्यक्ष विकास यादव एवं दुर्गा मंडल ने संयुक्त रूप से फीता काट कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया।कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ क्षेत्र की हजारों कन्याओं ने माता रानी का जयकारा लगाते हुए डीजे की धुन में थिरकते हुए मंगलहाट चौक परिसर से मलाहीटोला,डेढ़गामा,मुन्ना पटाल गांव होते हुए उत्तरवाहिनी गंगा नदी कन्हैया स्थान गंगा घाट की ओर रवाना हुई।जहां पुरोहित के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा पूजन की गई।वही मां दुर्गा के भजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।मौके पर समाजसेवी बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा विश्व का कल्याण के लिए,समाज में शांति भाईचारा के लिए कलश शोभा यात्रा निकाला गया।इससे हमारे धर्म के प्रति लोगों का जुड़ाव बढ़ेगा।